फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   बुरी नीयत से घर में घुसे अधेड़ की पिटाई से मौत-Lalitpur

बुरी नीयत से घर में घुसे अधेड़ की पिटाई से मौत-Lalitpur

Tue, 18 Sep 2018 01:43 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
बुरी नीयत से घर में घुसे अधेड़ की पिटाई से मौत-Lalitpur
बुरी नीयत से घर में घुसे अधेड़ की पिटाई से मौत
विज्ञापन

- सिरसाकलार थाने का मामला, पुलिस ने आठ के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसाकलार (जालौन)। थाना क्षेत्र के महेबा ब्लाक के एक गांव में सोमवार तड़के घर में बुरी नीयत से घुसे अधेड़ की घरवालों ने पिटाई कर दी। लगभग दो घंटे तक घर पर बंधक बनाकर पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को लेकर पहले पुलिस सीएचसी पहुंची, जहां से हालत गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अधेड़ की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पिटाई करने वाले आठ लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार तड़के तीन बजे जब वह घर पर सो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला सुनील कुमार (50) जबरन उसके घर पर घुस आया और जोर-जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। चीख पुकार सुनकर घरवाले जाग गए और उन्होंने सुनील को पकड़ लिया। आसपास के नाते रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और फिर सभी ने मिलकर सुनील की पिटाई कर उसे सुबह करीब पांच बजे के आसपास पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस सुनील को लेकर पहले नजदीक के अस्पताल, फिर जिला अस्पताल पहुंची और फिर उसे झांसी रेफर कर दिया गया। अभी पुलिस घायल सुनील को लेकर झांसी अस्पताल जा ही रही थी कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुनील की पत्नी प्रीती ने महिला और उसके घरवालों पर पति की बेवजह पिटाई करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। मामले की गंभीरता देख पुलिस ने पिटाई करने वाले आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस बाबत एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि मामले की गंभीर से जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पिटाई करने वाले सभी एक परिवार के बताए जा रहे हैं। वहीं सीओ संजय शर्मा का कहना है कि सुनील की पत्नी ने महिला के परिवार के आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी, जिसमें महिला का पति और बेटा भी शामिल है। बाकी के लोग पास पड़ोस में रहने वाले परिवार के ही नाते रिश्तेदार है। महिला के तीन करीबी रिश्तेदारों को हिरासत में भी ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स..
पुलिस समय से नहीं ले गई अस्पताल
सुनील के पुत्र सुधीर कुमार का आरोप है कि पिता का पड़ोसियों से पुराना विवाद चला आ रहा था। इसी वजह से मारपीट कर उनकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस पहुंच गई थी। अस्पताल ले जाने की बजाए उनको थाने ले आई। लगभग दो घंटे तक उनको थाने पर ही रखा गया। हालत बिगड़ने के बाद पुलिस जिला अस्पताल ले गई। यदि सही समय पर अस्पताल ले जाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed