{"_id":"596baa024f1c1b174a8b4571","slug":"51500228098-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घर में चोरी, दूसरे में सेंध लगाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक घर में चोरी, दूसरे में सेंध लगाने का प्रयास
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के जंगेनगर में चोरो ने एक घर को निशाना बनाया। यहां से नगदी, जेवर व गृहस्थी का सामान चोर समेट ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस के एक मकान में भी सेंध लगाने का प्रयास किया। परिजनों के जग जाने पर चोर भाग निकले। पीड़ित ने पावा चौकी में तहरीर दी है।
माखी ग्रामसभा के ऐरा भदियार के मजरे जंगेनगर निवासी देवीप्रसाद पुत्र अयोध्या प्रसाद के घर को चोरो ने निशाना बनाया। देवी प्रसाद ने बताया शनिवार रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग बाहर बरामदे व कमरे में सो रहे थे।
तभी चोर घर के अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर पचास हजार के जेवर व पचास हजार का सामान पार कर ले गए। अंदर कमरे में कोल्डड्रिंक व शराब की खाली बोतलें भी पड़ी मिली हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि घर के अंदर लगभग चार लोग थे जिन्होंने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
यहां से चोरी करने के बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाले रामदयाल के घर में भी सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते परिजनों की नींद खुल गई और चोर भाग निकले। रात में पीड़िताें ने सौ नंबर पर सूचना दी। लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। रविवार सुबह पीड़ित ने थाने जाकर तहरीर दी। तब रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
-परिजनों के जागने पर चोर भागे, सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो