{"_id":"5c19360cbdec22569d465dbe","slug":"31545156108-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर घुसकर दंपति को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर घुसकर दंपति को पीटा
विज्ञापन
घर में घुसकर दंपति को पीटा
चित्रकूट। शहर के तरौंहा बाबूताला निवासी बूंदी देवी पत्नी पूरन ने आरोप लगाया कि पड़ोसियों ने उसकी गाय को बेदर्दी से मारा। इसका उलाहना देने पर आरोपियों ने धारदार हथियार व लाठी लेकर उसके घर में घुस दंपति को मारकर घायल कर दिया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी गाय सोमवार को पड़ोसी पुनिया पुत्र रामदास के खेत में घुस गई थी। जिसकी जानकारी होते ही आरोपी पक्ष ने गाय को खेत से भगाया और उसे जमकर लाठी से मारा। इसकी जानकारी होने पर उलाहना दिया तो पुनिया अपनी पत्नी कौशल्या, पुत्री गेंदा व मुन्नी को लेकर हंसिया लाठी लेकर घर में घुस आए और उसे मारा पीटा। बचाने आए पति को भी घायल कर दिया। आरोपी दंपति व पुत्रियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।