{"_id":"5cd5da62bdec22070e2bbc7b","slug":"155751900617-akbarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर मिला बुजुर्ग किसान का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खेत पर मिला बुजुर्ग किसान का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवली (कानपुर देहात)। कोतवाली के मैथा चौकी के गांव औंगी में गुरुवार की देर रात खेत मेें सो रहे 65 वर्षीय एक किसान की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, किसान के सिर पर नुकीले हथियार और डंडे से कई वार किए गए। किसान के पुत्र ने गांव के एक युवक पर रंजिश वश हत्या करने का आरोप लगा कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी के तलाश में दबिश दी जा रही है।
श्रवण कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सोने लाल निषाद (65) गांव बाहर बगिया में बनी कोठरी में लेटते थे। गुरुवार को गांव के हरिनारायण पाल के गेहूं की मड़ाई हुई थी। इसके चलते उसके खेत में सो गए। रात में वह और उसका भाई ब्रजमोहन उनको खाना देने गए तो गांव का अजय गुप्ता वहां से भागता दिखाई दिया।
आरोप लगाया कि रंजिश के चलते अजय ने उसके पिता की हत्या की। श्रवण ने बताया कि आरोपी परिवार से पुरानी रंजिश थी, जिसको लेकर उसने घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि अजय गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
खेत में सो रहे बुजुर्ग किसान की हत्या