फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   13 मार्च - पुखरायां(तीसरी फाइल):

13 मार्च - पुखरायां(तीसरी फाइल):

Wed, 14 Mar 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
13 मार्च - पुखरायां(तीसरी फाइल):
लिंक शाखा संचालक पर
विज्ञापन

धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट
पुखरायां।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मांचा गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा पुखरायां की लिंक शाखा संचालक पर ग्राहकों ने धोखाधड़ी के आरोप लगाया हैं। डीएसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले की जांच की जा रही है।

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र अल्लापुर निवासी रामकेश की पत्नी चंद्रकांती ने बताया कि मांचा निवासी प्रवीण सचान की पत्नी मनीषा सचान बैंक ऑफ बड़ौदा की लिंक शाखा संचालित कर रहीं हैं। शाखा में 25 मार्च 2015 को खाता संख्या खुलवाया था। 25 जनवरी 2016 को जमा कराने के लिए विड्राल भरकर पांच हजार पांच सौ रुपये देकर प्राप्ति रसीद ली थी। संचालिका ने पासबुक में इंट्री कर दी थी। इसके बाद 19 अप्रैल 2016 को दोबारा 20 हजार रुपये जमा किए। रसीद देकर पासबुक में 25 हजार पांच सौ की इंट्री भी हुई थी। जरूरत पड़ने पर एक दिन बैंक गई तो पैसा नहीं निकाला गया। शक होने पर पुखरायां शाखा से खाते का स्टेटमेंट निकलवा तो उसमें उक्त जमा धनराशि अंकित नहीं थी। सुनरापुर निवासी लिंक शाखा संचालिका के पिता राजकुमार से धोखाधड़ी की शिकायत की तो उन्होंने जमापर्ची देखकर 20 हजार रुपये लौटाए लेकिन पांच हजार पांच सौ रुपये नहीं दिए। इसी तरह मांचा निवासी खाताधारक ओमप्रकाश की पत्नी चंद्रकांती सचान, अरविंद की पत्नी रामदुलारी, बृजभान की पत्नी बिटान के साथ भी धोखाधड़ी की गई। खाताधारकों का आरोप है कि सर्वर फेल होने का बहाना बनाकर निकासी पर्ची में अंगूठा लगाकर खातों में हेरफेर किया जाता है। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि मनीषा सचान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed