फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   राशन वितरण में लापरवाही पर चार कोटे निलंबित

राशन वितरण में लापरवाही पर चार कोटे निलंबित

Thu, 28 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
राशन वितरण में लापरवाही पर चार कोटे निलंबित
बांदा। राशन वितरण में अनियमितता पर जिला पूर्ति अधिकारी ने हरदौली (बबेरू) का कोटा निलंबित कर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में कोटेदार के यहां स्टाक से ज्यादा राशन मिला। तीन अन्य कोटेदारों के भी लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार तिवारी ने पिछले दिनों टीम के साथ दुकानों का निरीक्षण किया था। बबेरू ब्लाक के हरदौली गांव में कोटेदार छोटा के यहां स्टाक से 4 क्विंटल गेहूं ज्यादा मिला। अंगूठे लगवाने के बावजूद पात्रों को राशन न देने के मामले भी पकड़े। जिला पूर्ति अधिकारी ने यह कोटा निलंबित कर दिया। पूर्ति निरीक्षक ने बबेरू थाने में कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन


उधर, नरैनी ब्लाक के ओरहा गांव में कोटेदार सुरेंद्र कुमार और कनाय गांव के कोटेदार राजीव कुमार व बिसंडा ब्लाक के बिसंडी गांव के कोटेदार विक्रम सिंह के यहां भी राशन वितरण में खामियां और ओवररेटिंग में राशन देने की शिकायतें सही पाए जाने पर डीएसओ ने इनके लाइसेंस निलंबित कर दिए। पूर्ति निरीक्षकों को जांच सौंपी है। सप्ताह भर में जांच आख्या देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राशन वितरण में गड़बड़ी पर चार कोटे निलंबित
पूर्ति विभाग ने दर्ज कराई कोटेदार की एफआईआर
हरदौली, ओरहा, कनाय और बिसंडी में कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed