फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी

प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी

Tue, 06 Jun 2017 12:16 AM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका ने जहर खाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इंदरगढ़ (कन्नौज)। शादी के 23 दिन बाद मायके आई युवती ने पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के साथ जहर खाकर जान दे दी। दोनों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के हरौलपुरवा गांव के राजेश के 22 वर्षीय पुत्र रवि कुमार का का घर के सामने रहने वाली ब्रजबाला (19) पुत्री गंगा सहाय के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। संबंधों की जानकारी होने पर गंगा सहाय ने 12 मई को सौरिख थाना क्षेत्र के गांव मुरली नगला में रहने वाले युवक से ब्रजबाला की शादी कर दी थी। रविवार शाम ब्रजबाला पिता के मवेशी मरने की बात कहकर देवर पिंटू के साथ बाइक से मायके आई थी।
विज्ञापन



सोमवार को रवि के मामा का तिलक था। इससे वह परिजनों के साथ मामा के घर ठठिया थाना क्षेत्र के गांव भुलभुलियापुर में था। ब्रजबाला के आने की खबर पाकर रवि परिजनों को बिना बताए रविवार को घर आ गया। शाम को घर के बाहर मिलने के बाद ब्रजबाला और रवि ने अपने-अपने घरों में जहर खा लिया। सुबह ब्रजबाला का शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। इधर रवि के घर में उसका शव देख पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। दोनों परिवारों ने पुलिस को बगैर कुछ बताए शवाें का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी अनुज कुमार मान ने बताया कि प्रेमी युगल के आत्महत्या की जानकारी मिली है। चौकी प्रभारी एसके चौहान को जांच के निर्देश दिए गए हैं।

- शादी के 23 दिन बाद मायके आई थी युवती
- कई साल से पड़ोसी युवक से थे प्रेम संबंध
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed