{"_id":"598f44704f1c1b362a8b499c","slug":"121502561392-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों को नशीली गोलियां देने में फार्मासिस्ट गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरखुरानों को नशीली गोलियां देने में फार्मासिस्ट गया जेल
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। जहरखुरानी गिरोह को नशीली गोलियां आपूर्ति करने वाला फार्मासिस्ट को जीआरपी झांसी ने 120 बी के आरोप में जेल भेजा है। उधर डिप्टी सीएमओ ने फार्मासिस्ट के तैनाती वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचखुरा महान का औचक निरीक्षण कर अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए हैं।
झांसी के दादपुरा निवासी महेंद्र अहिरवार व उसकी पत्नी मीरा के साथ 29 जुलाई को झांसी के प्लेटफार्म नंबर एक पर जहरखुरानी की घटना हुई थी। यह दोनों लोग महाकौशल एक्सप्रेस से झांसी आए थे। जहरखुरानी की घटना से मीरा की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मीरा की मौत से जीआरपी में हड़कंप मच गया और मीरा के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जहरखुरानी के गिरोह के सदस्य राकेश व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। राकेश की निशानदेही पर जीआरपी टीम ने नौ अगस्त की सुबह कस्बे के शांति मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचखुरा महान में तैनात फार्मासिस्ट शैलेंद्र उर्फ लड्डू गोपाल को गिरफ्तार कर झांसी ले गई।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद फार्मासिस्ट को जहर खुरानी गिरोह को नशीली दवाएं सप्लाई करने का दोषी मानते हुए 120 बी का आरोपी बनाया है। 11 अगस्त को जीआरपी ने फार्मासिस्ट को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फार्मासिस्ट के जेल जाने की सूचना पाकर शनिवार को डिप्टी सीएमओ रामऔतार ने उसके तैनाती वाले अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और अभिलेख अपने कब्जे में ले लिए।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आशुतोष निरंजन ने बताया फार्मासिस्ट की गिरफ्तारी के बाद स्टाफ की कमी होने के कारण इस अस्पताल में किसी की नियुक्ति नहीं की गई। सीएमओ को पत्र भेजकर किसी चिकित्सक के तैनात करने की मांग की है।
-फार्मासिस्ट के जेल जाने पर एसीएमओ ने अस्पताल के अभिलेख कब्जे में लिए
अमर उजाला ब्यूरो