{"_id":"5b8adbf242c792466c101be8","slug":"11535826930-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज में महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्नौज में महिला की हत्या
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। कोतवाली क्षेत्र के बहबलपुर गांव में शनिवार देर शाम खेत पर गई महिला की हत्या कर दी गई। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे।
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के बहबलपुर गांव निवासी किसान हरी सिंह शाक्य की पत्नी सोनवती (42) शनिवार शाम करीब 6 बजे खेतों पर पशुओं के लिए चारा काटने गई थीं। देर शाम तक वह नहीं लौटीं तो पति ने ग्रामीणों के साथ खोजबीन शुरू की। गांव के राजीव दुबे के खेत में महिला गंभीर हालत में पड़ी मिली। उसके मुंह से खून निकल रहा था और शरीर में कई जगह खरोंच व चोट के निशान थे।
महिला के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे। पति और ग्रामीण आनन फानन में महिला को सौ शैय्या अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और जानकारी लेकर छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल संतोष व्यास ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है, रविवार को पोस्टमार्टम कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कन्नौज में महिला की हत्या
खेत पर चारा लेने गई थी, अस्त-व्यस्त थे कपड़े
अमर उजाला ब्यूरो