फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

Thu, 10 Aug 2017 06:23 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म कर वीडियो बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

संडीला। कस्बे में एक किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्मी का साथी भी किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। किशोरी ने गर्भवती की शंका होने पर घटना की जानकारी मां को दी। इसके बाद पीड़ित किशोरी मां के साथ प्रभारी निरीक्षक के पास कोतवाली पहुंची। पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। दोनों आरोपी फरार हैं।

संडीला कस्बे की 17 वर्षीय किशोरी के पिता गैर प्रांत में मजदूरी करते हैं। परिवार की रोजी रोटी चलाने के लिए कभी-कभी किशोरी भी मोहल्ले के घरों में कार्य करती थी। बीती 15 जून की शाम लगभग 6 बजे मोहल्ले के ही अरविंद और ताज किशोरी के घर पहुंचे। किशोरी से ताज ने कहा कि उसके घर में कुछ कार्य होना है, वह चलकर देख ले और मजदूरी बता दे। तहरीर के मुताबिक जब किशोरी ताज के घर गई तो दोनोें ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान ही ताज ने मोबाइल से उसकी वीडियो बनाई और धमकाया कि अगर कहीं शिकायत की तो इसे वायरल कर देंगे। इसके बाद से अरविंद कई बार वही वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बीती 23 जुलाई को किशोरी को गर्भवती हो जाने की शंका पर उसने पूरी घटना अपनी मां को बताई। गुरुवार को पीड़ित किशोरी अपनी मां के साथ प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह से मिली और घटना के बारे में अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैैं।
विज्ञापन


- दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, दो पर रिपोर्ट
- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दोस्त ने भी किया दुष्कर्म
- पुलिस ने आरोपियों पर दुष्कर्म और पॉक्सो में दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed