फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   प्रेमी युगल के साइड स्टोरी

प्रेमी युगल के साइड स्टोरी

Tue, 24 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी युगल के साइड स्टोरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र में सौरिख रोड स्थित ककरारी तालाब किनारे खड़े शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। मरने से पहले प्रेमी ने अपने मोबाइल से 17 बार पुलिस को फोन किया। इसमें 10 बार छिबरामऊ कोतवाली और दो बार सौरिस खाने के सीयूजी नंबर डायल किए गए। 5 बार यूपी 100 पर भी फोन लगाया गया, इसके बावजूद पुलिस हरकत में नहीं आई।



छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरौली निवासी सुनील कुमार (22) पुत्र रामसिंह राठौर और सौरिख थानाक्षेत्र के ग्राम नगरिया तालपार निवासी सुनीता (18) पुत्री सुरेशचंद्र सक्सेना के शव सोमवार सुबह पेड़ से लटके मिले। दोनों 21 जून को घर से लापता हो गए और शादी कर ली थी। युवती के भाई ने सुनील, उसके पिता और मां चंपा के खिलाफ बहला फुसलाकर सुनीता को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इस पर पुलिस ने घर में दबिश देकर सुनील के पिता को उठा लिया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस का दबाव पड़ने पर सुनील और सुनीता 21 या 22 जुलाई को क्षेत्र में लौट आए।
विज्ञापन




दोनों परिजनों से सामाजिक तौर पर शादी करने की बात भी फोन पर की। सुनीता के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। रविवार सुबह दोनों के शव छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में सौरिख रोड स्थित ककरारी तालाब किनारे खड़े शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। सुनील की जेब में पुलिस को एक मोबाइल मिला। इस मोबाइल से 17 बार पुलिस को फोन किया गया था। जेब में मिले मोबाइल से छिबरामऊ कोतवाली पुलिस के सीयूजी नंबर पर 10 बार, सौरिख थाने के सीयूजी नंबर पर दो बार और यूपी 100 पर पांच बार फोन किया गया था। दोनों थानों में रात 8 से 8.18 तक फोन किए गए। इसी तरह यूपी 100 पर शाम 6.15 बजे फोन मिलाया गया। किंतु इतने फोन मिलाने के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन




दरअसल सुनील के पिता को पुलिस कई दिन से हिरासत में लिए थे। दबाव पड़ने पर ही वह क्षेत्र में लौटा था। सुनील की मां चंपा ने भी आरोप लगाया कि पुलिस कई दिनों से उसके पति रामसिंह राठौर को हिरासत में लिए थी। पुलिस ने दबिश देकर उसके घर में तोड़फोड़ भी की थी। इससे लगता है कि सुनील सरेंडर करना चाहता था। या फिर उसे किसी से जान का खतरा था। युवती के भाई संजू ने बहन की हत्या का आरोप भी लगाया है। सुनील और सुनीता करीब तीन साल पहले एक दूसरे के करीब आए थे। चार भाइयों में इकलौती बहन सुनीता के परिजन मूल रूप से इटावा जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के लक्ष्मन नगला गांव के रहने वाले हैं। वह करीब 20 साल पहले सौरिख में आकर बस गए थे और यहां किराए के मकान में रह रहे हैं।




आधार कार्ड, वोटरआईडी से हुई शिनाख्त
छिबरामऊ। प्रेमी युगल के शव छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में सौरिख रोड स्थित ककरारी तालाब किनारे खड़े शीशम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके मिले। शव लालरंग के दुपट्टे और चुनरी को जोड़कर बनाए गए फंदे पर लटक रहे थे। दोनों के शव बराबर पर झूल रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पेड़ के नीचे एक बैग मिला। इसमें युगल के कपड़े और लड़की का पर्स था। पर्स में लड़की का आधार कार्ड, कुछ रुपये, चांदी की अंगूठी थी। युवक की पैंट में मिली पर्स में भी प्रेमी-प्रेमिका के कई फोटो और मतदाता पहचान पत्र मिला। युवक के पास मोबाइल भी मिला। आधार कार्ड व वोटर आईडी से दोनों की शिनाख्त हुई। फारेंसिक टीम के इंतजार में करीब ढाई घंटे तक शव फंदे पर ही झूलते रहे।




मरने से पहले 17 बार किया पुलिस को फोन
सुनील के मोबाइल से 10 बार छिबरामऊ, 2 बार सौरिस पुलिस व 5 बार यूपी 100 नबर डायल मिले
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed