फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   शोहदे ने छात्रा को दी तेजाब से जलाने की धमकी

शोहदे ने छात्रा को दी तेजाब से जलाने की धमकी

Tue, 20 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
शोहदे ने छात्रा को दी तेजाब से जलाने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा को तेजाब से जलाने की धमकी देने वाले शोहदे को पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद शोहदे का हिदायत देकर छोड़ दिया।

शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा मंगलवार सुबह कोचिंग जा रही थी। तभी रास्ते में शहर के एक युवक ने छेड़खानी कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो शोहदे ने उसे तेजाब से जलाने की धमकी दी और भाग गया। छात्रा ने घर जाकर यह बात परिजनों को बताई।
विज्ञापन


परिजनों के साथ छात्रा ने कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी। युवक को उसके घर से पकड़कर पुलिस कोतवाली ले आई। कुछ ही देर बाद छात्रा व युवक के परिजन कोतवाली पहुंच गए। पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने शोहदे को समझौते के आधार पर छोड़ दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि शोहदे को छात्रा की शिकायत पर पकड़ा गया था, लेकिन उन दोनों के परिजनों ने आपसी समझौता कर लिया। जिसके चलते शोहदे को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed