फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

केरोसिन डालकर जलाए गए किशोर की मौत

Fri, 12 Jun 2020 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
crime - फोटो : PUKHRANYA
बरौर (कानपुर देहात)। पेड़ के विवाद की खुन्नस में पांच दिन पूर्व केरोसिन डालकर जलाए गए किशोर की गुरुवार सुबह कानपुर हैलट अस्पताल में मौत हो गई। शाम को शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित पक्ष के लोग पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते रहे। बाद में शव को खेत में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

बरौर निवासी एक ही खानदान के नरेंद्र उपाध्याय और अशोक उपाध्याय के बीच झगड़ा एक कटहल का पेड़ जल जाने के कारण शुरू हुआ था। अशोक के परिजनों पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने आग लगा दी। इसमें समझौता कराया गया था। चार जून गुरुवार को सरकारी नाली को लेकर अशोक और अवधेश के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों पक्ष के लोगों को चोट आई थी। अवधेश की तहरीर पर अशोक का चालान शांति भंग में कर दिया था। इसके बाद खेत पर अनोद उर्फ अन्नू (16) पर केरोसिन डालकर आग लगा दी गई थी।
विज्ञापन

कानपुर हैलट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार को उसकी मौत हो गई। शाम को शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां कामनी, बहन सपना, भाई अमरदीप, अमर किशोर, अमन का रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर सीओ रामकृष्ण मिश्र और थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। परिजनों ने थानाध्यक्ष की कार्रवाई पर सवाल उठा दिया। सीओ से इसकी जांच की मांग की। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने दोनों पक्षों पर बराबर कार्रवाई की है। पूरी घटना उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed