फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crime: kinnar shot dead in unnao up

Unnao Crime: किन्नर की सोते समय सिर पर गोली मारकर हत्या, तीन साथी लापता

Sat, 30 Jul 2022 11:51 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Jul 2022 11:51 AM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में किन्नर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। किन्नर मुस्कान को गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
Crime: kinnar shot dead in unnao up
मुस्कान की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में सफीपुर कस्बे के मोहल्ला बबरअलीखेड़ा में शुक्रवार रात किन्नर की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे लाखों के जेवर, कीमती सामान और मोबाइल फोन लूट ले गए। शनिवार सुबह रसोइया घर पहुंचीं तो घटना का पता चला। किन्नर के साथ रहने वाले तीन साथी फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस सर्विलांस के जरिये उनकी तलाश कर रही है। एसपी का कहना है कि संपत्ति के लालच में हत्या की गई है। कानपुर के बिठूर के गांव अरैर निवासी किन्नर मुस्कान (35) का बबरअलीखेड़ा में मकान है। उसके साथ मुरादाबाद निवासी किन्नर रूबी, मथुरा की सलोनी और झांसी की अन्नू भी रहती थीं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब पांच बजे सराय सुबेदार निवासी रसोइया पुष्पा और संतोष मुस्कान के घर पहुंचीं तो देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है। किसी तरह दरवाजा खोला तो खून से लथपथ मुस्कान का शव बिस्तर पर पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारियों के ताले टूटे और सामान बिखरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रसोइयों ने गोंडा निवासी ढोलकिया मनोज बाबा को घटना की जानकारी दी। मनोज की सूचना पर कोतवाल अवनीश कुमार सिंह घटनास्थल पहुंचे। वहां सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब था। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई। मृतक के साथ रहने वाले तीनों किन्नरों का फोन बंद है। एसपी ने तीनों के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाए हैं। दोपहर को मुस्कान का पति सोनू मथुरा के थाना जमुना नगर के गांव लक्ष्मीनगर से मौके पर पहुंचा। एसपी ने कहा कि घटना में किसी नजदीकी का हाथ है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed