{"_id":"635d705390cf891ef80e377d","slug":"crime-kanpur-news-knp7255659156","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः सीएचसी में लगी आग, घुटने लगा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः सीएचसी में लगी आग, घुटने लगा दम
विज्ञापन
फोटो29एयूआरपी 16- कथा सुनाते आचार्य मनोज अवस्थी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर(औरैया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में शनिवार शाम संक्रामक रोगों के छिड़काव और प्रयोग में आने वाले विभिन्न केमिकल रखने वाले कमरे में आग लग गई। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। केमिकल युक्त धुआं होने के कारण अंदर घुसते ही लोगों का दम घुट रहा था।
शनिवार की शाम साढ़े चार बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कमरा नंबर 16 में केमिकल रखने वाले कमरे में तेज धुंआ उठने लगा। आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में मौजूद डॉ. अजय, फार्मासिस्ट सुधीर कटियार, वार्ड ब्वाय राहुल गुप्ता ने तीन फायर एक्सटिंग्युशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन काबू नहीं पाया जा सका।
अस्पताल में भर्ती एक मरीज व जननी सुरक्षा वार्ड में भर्ती तीन मरीजों को तुरंत बाहर निकाला और सभी कर्मी बाहर की ओर भागे। एनटीपीसी के अग्निशमन दस्ते को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पौने छह बजे आग पर काबू पा लिया गया। सीएमओ डा. अर्चना श्रीवास्तव ने प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना है। उनका कहना है कि लाखों का नुकसान हुआ है।

फोटो-29एयूआरपी-40- सीएचसी के कमरे से उठता धुआं, आग बुझाती फायर ब्रिगेड की गाड़ी। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन