फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी को लेकर पथराव, फायरिंग

Tue, 01 Sep 2020 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
शुक्लागंज (उन्नाव)। मोहल्ला ब्रह्मनगर में फे सबुक पर अभद्र टिप्पणी को लेकर पीड़ित के साथ दबंग युवकों ने मारपीट कर पथराव किया। जिससे एक कार क्षतिग्रस्त हो गईं। दबंगों ने फ ायरिंग भी की। पुलिस ने जांच पड़ताल की। मौके पर कारतूस के खोखे पाए गए है। कोतवाली में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

ब्रह्मनगर निवासी आशू सिंह चौहान पुत्र अशोक सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मिश्रा कालोनी निवासी एक युवक व उसके साथियों ने फे सबुक पर उसके व परिवार के लिए अभद्र टिप्पणी का प्रयोग किया गया। विरोध करने पर रविवार देररात मिश्रा कालोनी के कई युवक बाइक से घर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित के अनुसार युवकों ने दो राउंड फ ायरिंग कर दी।
विज्ञापन

युवकों द्वारा पथराव किया गया तो घर के बाहर खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। शोर गुल सुनकर मोहल्लें के लोग एकत्रित होने लगे तो दबंग तमंचे लहराते हुए भाग निकले। गंगाघाट कोतवाली के बालू घाट चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि फे सबुक पर टीका टिप्पणी को लेकर मारपीट हुई है। कहीं कोई फ ायरिंग नहीं हुईं है। मौक पर 315 बोर तमंचे के कारतूस का एक खोखा भी पाया गया है। लोगों ने बताया कि सुबह पहुंची पुलिस खोखा अपने साथ ले गई। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर घटना की जांच की जा रही है। मारपीट की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी विनोद कुमार पांडे ने बताया कि मामला गंभीर है। फ ायरिंग हुईं या नहीं यह जांच का विषय है। निष्पक्ष जांच के लिए सीओ सिटी कृपाशंकर सिंह स्वंय इस मामले को देखेगें। जिसके निर्देश वह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed