फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

ससुर-बहू की जहर से मौत, पुलिस ने खुदकुशी बताई

Wed, 02 Oct 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
crime
कृष्ण मुरारी की फाइल फोटो - फोटो : ETAWHA
बकेवर/लवेदी (इटावा)। असदपुर गांव में सोमवार रात किसान और उसकी पुत्रवधू की जहर से मौत हो गई। पुलिस दोनों के जहर खाकर खुदकुशी करने की बात कह रही है। हालांकि इसके पीछे का कोई ठोस कारण सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन

घटना लवेदी थाना क्षेत्र के असदपुर गांव निवासी कृष्ण मुरारी (56) के घर की है। कृष्ण मुरारी की पत्नी की कई साल पहले मौत हो चुकी है। घर में बड़े बेटे भोगीराम की पत्नी सरिता (35) और सरिता का पांच साल का बेटा अंकुश भी रहते थे। सोमवार रात करीब 10:30 बजे कृष्ण मुरारी व सरिता को उल्टियां करता देख अंकुश ने पड़ोसी को दोनों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी। पड़ोसी से गांव के चौकीदार और उससे पुलिस तक जानकारी पहुंची।
विज्ञापन

लवेदी थानाध्यक्ष अमान सिंह रात में ही गांव पहुंचकर दोनों को महेवा सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी के डॉक्टर गौरव ने बताया कि दोनों को रात्रि तीन से चार बजे के बीच लाया गया था लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों दम तोड़ चुके थे। दोनों की जहर से हालत बिगड़ने के लक्षण नजर आ रहे थे। बयान देने की स्थिति न होने से यह स्पष्ट नहीं हो सका कि उन्होंने जहर खाया या दिया गया अथवा धोखे से खानपान के सामान के साथ जहर शरीर में पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में थानाध्यक्ष ने दोनों के जहर खाकर जान देने की बात कही। बताया कि रात में घर में मौजूद पांच वर्षीय अंकुश ने दोनों के गोलियां खाने की जानकारी दी है। कृष्ण मुरारी का बड़ा बेटा और सरिता का पति भोगीराम रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहता है। छोटा बेटा लज्जाराम अहमदाबाद में है।
बेटों के आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। इस बीच दोनों की मौत की सूचना पर सीओ भरथना आलोक प्रसाद ने फोरेंसिक टीम के साथ घर की जांच कराई। कुछ नमूने भी लिए गए, जिनकी जांच कराई जा रही है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को कृष्ण मुरारी के बेटों की घर वापसी के साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है।
ग्रामीणों के मुताबिक रोजगार के लिए दिल्ली में रहने वाला कृष्ण मुरारी का बेटा भोगीराम सरिता और अंकुश को लेकर करीब दो माह पहले गांव आया था। सरिता से उसकी दिल्ली में छह माह पहले मुलाकात हुई थी। सरिता पहले से शादीशुदा थी। अंकुश उसके पहले पति की संतान है।
यह जानने के बाद भी भोगीराम ने सरिता को पत्नी और अंकुश को अपनी संतान के रूप में स्वीकारते हुए गांव वाले घर में रख छोड़ा था। सरिता कहां की रहने वाली है उसके मायके में कौन-कौन है, किसी को जानकारी नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि दस दिन पहले ही सरिता का पति भोगीराम गांव आया था। वारदात के बाद से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पूछने पर अंकुश अपने पिता का नाम नहीं बता पाया। दिल्ली का पता जानने की कोशिश में खानपुर में किसी स्थान पर रहने की बात कही। कृष्ण मुरारी के दो पुत्र भोगीराम व लज्जाराम उर्फ छोटे के अलावा एक शादीशुदा बेटी भी है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में अंकुश ने बताया कि रात में पहले बाबा ने पांच गोलियां खाईं, उसके बाद मां ने दो गोलियां खा ली थीं। कुछ देर बाद दोनों उल्टियां करने लगे तो उसने आसपास वालों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed