{"_id":"5d2cc42f8ebc3e6cdc3ab698","slug":"crime-kanpur-news-knp50170245","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेज वन. इटावाः पुलिस चौकी के पास दो भाइयों के घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेज वन. इटावाः पुलिस चौकी के पास दो भाइयों के घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
बंगला बिरहाई में चोरी के बाद बिखरा सामान देखती महिला
- फोटो : ETAWHA
बकेवर (इटावा)। थाना क्षेत्र की बराउख पुलिस चौकी से महज दो फर्लांग पर रविवार की रात दो सगे भाइयों के घरों से पौने चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व 80 हजार रुपये की नगदी चोरी हो गई। वारदात के वक्त दोनों घरों के लोग बरामदे में सोए थे।
बराउख पुलिस चौकी के पास दिलीपनगर के मजरा बंगला बिरहाई में रविवार की रात चोरों ने गांव के बाहर सड़क पर बने राकेश व कमलेश के घरों को निशाना बनाया। दोनों भाई घर के बाहर बरामदे में परिजनों के साथ सो रहे थे।
चोर दोनों घरों के पिछवाड़े की दीवार लांघकर घर में प्रवेश कर गए। सबसे पहले चोरों ने राकेश के घर को निशाना बनाया। यहां कमरे में लगे ताले को तोड़ दिया। लोहे के बक्से को खोलकर उसमें मकान बनवाने के लिए रखे 60 हजार रुपये, दो सोने की अंगूठियां, एक हार, एक मटर माला, पौने तीन लाख की सोने की जंजीर, सात साड़ियां, दस किलो वजन के पीतल के बर्तन तथा अन्य गृहस्थी का सामान समेट लिया।
विज्ञापन
इसके बाद राकेश के घर के बगल ही स्थित उसके भाई कमलेश के घर भी दीवार फांदकर घुसे। यहां भी कमरे की कुंडी तोड़कर 20 हजार रुपये, एक लाख रुपये मूल्य के सोने चांदी के आभूषण व गृहस्थी का कीमती सामान समेट लिया। सोमवार की सुबह पांच बजे दोनों भाई जागे तो घर का सामान बिखरा होने पर चोरी का पता चला। दोनों की सूचना पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की।