{"_id":"5d2785e28ebc3e6cde23720c","slug":"crime-kanpur-news-knp500972354","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंडों के ढेर में विवाहिता को जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडों के ढेर में विवाहिता को जिंदा जलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर थाने के इटगांव में बृहस्पतिवार दोपहर एसएसपी कार्यालय में तैनात होमगार्ड के पुत्र ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी को कंडों के ढेर में झोंककर जिंदा जला दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू कर अधजला शव निकाला। घटना के बाद महिला का पति और उसके घर वाले भाग निकले।
होमगार्ड प्रमोद कुमार के पुत्र सोनू उर्फ रजनेश ने करीब आठ साल पहले बिहार प्रदेश की बबिता से मंदिर में शादी की थी। पिछले कुछ दिनों से सोनू पत्नी के चरित्र पर शक कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार दो-तीन दिन से सोनू सुबह-शाम बबिता की पिटाई करता था। बृहस्पतिवार दोपहर भी उसके साथ मारपीट की।
इसके बाद करीब तीन बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर बिठा (कंडे के ढेर) को जलते देखा। ग्रामीण वहां पहुंचे तो बिठे में कोई जल रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सिटी वैभव कृष्ण पांडे फ्रेंड्स कालोनी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाकर अधजली लाश बिठे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजी।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने बताया कि ससुराल वाले भाग गए हैं। महिला के मायके वालों का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव जल गया है। ग्रामीणों ने शव बबिता का होने की पुष्टि की है। जरूरत पड़ने पर डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा।