{"_id":"5ea7112d8ebc3e08ed245e9c","slug":"crime-kanpur-dehat-news-akbarpur-news-knp557340651","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदपुर गांव में दो पक्षों में संघर्ष, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदपुर गांव में दो पक्षों में संघर्ष, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में सोमवार को जमकर लाठी और डंडे चले। इसमें एक पक्ष से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दूसरे पक्ष के प्रधान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
आलापुर गांव के मजरा नंदपुर में सोमवार दोपहर प्रधान संतोष नायक का राम दयाल से विवाद हो गया। प्रधान ने उससे पड़ोस के गांव में बाहर से लौटे एक व्यक्ति से मिलकर आने का आरोप लगाया। उसने इससे इंकार किया। दोनों में बहस होने लगी। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे चलाने लगे। इसमें रामदयाल उसका बेटा शंकर, कैलाश, पिंटू, बहू मंजू, परिवार का अरुण, शिव नारायन समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के लोगों को चोटें नहीं आई। इसकी सूचना पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी। बवाल ज्यादा देखकर यूपी 112 पुलिस ने थाने को सूचना दी। इस पर गजनेर थानाध्यक्ष व पामा चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने प्रधान संतोष नायक, उसके बेटे अवधेश व परिवार के आशीष को हिरासत में लिया। सभी घायलों को एंबुलेंस से रनियां पीएचसी भेजा गया। एसआई अमर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।