फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime,kanpur dehat news

एटीएम कार्ड बदल महिला के बैंक खाते से उड़ाए 64 हजार रुपये

Thu, 20 Feb 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
crime,kanpur dehat news
खाते से उड़ाए 64 हजार रुपये
विज्ञापन

क्रासर-
मदद के बहाने महिला का एटीएम कार्ड बदला
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। अकबरपुर में एक निजी बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गई महिला की मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद दो बार में एटीएम से बीस हजार रुपये निकाल लिए। कानपुर की एक ज्वैलरी शॉप से 44 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

आजमगढ़, खुशहाल, छतरपुर निवासी रेखा यादव का मायका संजय नगर, अकबरपुर में है। मौजूदा समय में वह मायके में रह रहीं हैं। 16 फरवरी शाम को साढ़े छह बजे माती रोड स्थित एक निजी बैंक के एटीएम पर वह रुपये निकालने गई थी। रेखा ने पुलिस को बताया कि एटीएम में मौजूद एक शातिर ने मदद के बहाने से रेखा का एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद एटीएम में रुपये न होने की बात कह वह चला गया। बाद में अकबरपुर के यूनियन बैंक एटीएम से दो बार में बीस हजार रुपये निकाल लिए। कानपुर की एक ज्वैलरी शॉप से 44 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। मोबाइल पर संदेश आने पर कार्ड बंद कराया। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि महिला का कार्ड बदल कर रुपये उड़ाने के मा मले में अज्ञात पर धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज की है। एटीएम में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। छानबीन के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed