फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, सात घायल

Sun, 09 Aug 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
crime
फोटो - फोटो : DEHAT
चौबेपुर (कानपुर)। खरगपुर गांव में शनिवार की सुबह पुरानी रंजिश और वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दो पक्षों की ओर से लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने के साथ फायरिंग भी हुई। घटना में महिला समेत सात लोग घायल हुए। थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। इनमें पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

खरगपुर गांव निवासी दौलत सिंह और गांव के ही सतेंद्र सिंह के बीच वर्चस्व को लेकर वर्षों से रंजिश चली आ रही है। दो माह पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। शनिवार की सुबह दौलत सिंह और उसका पारिवारिक भाई मणिराज सिंह बाइक से चौबेपुर आ रहे थे। त्रिलोकपुर गांव के पास दूसरे पक्ष के सतेंद्र, ओमू पुत्रगण गोविंद सिंह से इनका आमना सामना हो गया। दोनों में कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

मारपीट के उपरांत दोनों गुटों के लोग वापस गांव पहुंचे। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने लगे। इस दौरान हुई फायरिंग में सतेंद्र सिंह पक्ष के अंकुश पुत्र रामप्रताप के पैर में छर्रे लगने से घायल हो गया। जबकि, लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर की चपेट में आने से दौलत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अरविंद, शिवनाथ, मणिराज सिंह व रामश्री पत्नी रघुवीर सिंह घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घायलों को सीएचसी भेजा। दौलत सिंह, अरविंद, मणिराज, राम श्री और अंकुश को प्राथमिक उपचार के पश्चात हैलट रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय ने बताया कि बच्चों के बीच हुए झगड़े के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। दोनों पक्षों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed