फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Crime branch showed activity in Kanpur, the money of the victims of online fraud came back

कानपुर: क्राइम ब्रांच ने दिखाई सक्रीयता, ऑनलाइन ठगी के शिकार लोगों के पैसे वापस आए

Fri, 29 Apr 2022 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 29 Apr 2022 02:00 PM IST
सार

ऑनलाइन फ्रॉड के बाद अगर ठगी के पैसे मिल जाएं, तो जाहिर है चेहरे पर चमक आ जाएगी। ऐसा ही मामला कानपुर में सामने आया है, जहां क्राइम ब्रांच की सक्रियता से चार और मामलों में अधिकांश रकम पीड़ितों के खातों में वापस आ गई है।

विज्ञापन
Crime branch showed activity in Kanpur, the money of the victims of online fraud came back
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर जिले में साइबर ठगी के मामलों में क्राइम ब्रांच सक्रियता से काम कर रही है। पिछले सप्ताह करीब पौने दो लाख रुपये वापस कराए थे और अब चार मामलों में तीन लाख रुपये वापस कराए हैं। इसमें पीड़ितों ने सूचना देने में देरी नहीं की और क्राइम ब्रांच ने तत्काल उस पर कार्रवाई की। जिस वजह से ठगी की रकम वापस आई।

विज्ञापन

डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि 22 अप्रैल को शिवली रोड निवासी धर्मेंद्र सिंह के खाते से केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर ठगों ने 35 हजार रुपये पार कर दिए थे। इसमें 25 हजार रुपये वापस आ गए हैं। वहीं ओमपुरवा के दिलीप कुमार के खाते से एक लाख 78 हजार रुपये पार हुए थे। ये पूरी रकम खाते में वापस कराई गई।
विज्ञापन

इसी तरह से सैन्यकर्मी सुब्रत कुमार पाल से ठगों ने फास्टैग वेरीफाई कराने के नाम पर 74 हजार 867 रुपये निकाल लिए थे। इसमें से 55 हजार रुपये वापस खाते में आ गए हैं। इसके अलावा गणेश प्रसाद जायसवाल के खाते से 30 हजार 600 रुपये पार हुए थे। इसमें से 26 हजार रुपये वापस कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑलनाइन फ्रॉड से बचने के लिए ये करें
डीसीपी ने बताया कि साइबर ठगी की जानकारी जितनी जल्दी संभव हो पुलिस को दें, जिससे वापसी की प्रक्रिया करवाकर उसको वापस लाने का प्रयास किया जा सके। जितनी देरी होगी, उससे रकम वापसी की गुंजाइश कम हो जाती है। साथ ही, उन्होंने कहा कि ऑनाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आप अगर अलर्ट रहें, तो ठगी से बच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed