फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

महिला की गला रेत कर हत्या

Fri, 22 Jan 2021 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
crime
कानपुर देहात के शिवली क्षेत्र में मृतका रूबी के परिजन से जानकारी लेते एसपी केशव कुमार चौधरी। संव? - फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। फत्तेपुर गांव में गुरुवार सुबह शौच के लिए गई एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव घर से दो सौ मीटर दूर लाही के खेत में मिला। महिला के हाथ पीछे बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। मृतका के घर के दरवाजे में बाहर से ताला लगा था। अंदर पति व चार बच्चे थे। फोरेंसिक टीम ने ताला तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। मृतका के भाई ने पति समेत तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

फत्तेपुर गांव में सुबह संजय की पत्नी रूबी (28) खेतों में गई थी। घर में पति संजय, बेटा मोहित, अर्पित, शोभित, व बेटी गुड़िया थी। काफी देर तक न लौटने पर पति ने घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा बाहर से बंद था। इस पर उसने दरवाजा पीटना शुरू किया। इससे पड़ोसी एकत्र हो गए। संजय ने लोगों से पत्नी की हत्या की आशंका जताई। गांव के ही कुछ लोगों के नाम लिए, जिनसे उसका तीन महीने पहले विवाद हुआ था। लोगों ने खेतों मेें ढूंढना शुरूकिया तो महिला का रक्त रंजित हालत में शव पड़ा मिला। गला रेतकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार चौधरी, एएसपी घनश्याम चौरसिया रूरा, रसूलाबाद समेत कई थानों का पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। मृतका के मायके बेहटा शिवली से पहुंचे भाई उदयवीर, मां नन्ही देवी, पिता घसीटे ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। भाई की तहरीर पर मृतका के पति संजय के अलावा ससुर रामजीवन व सास के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के घर में शौचालय नहीं था। पति प्लंबरिंग का काम करता है। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के पास खड़ा हो गया खोजी कुत्ता
शिवली। हत्यारे का सुराग लगाने के लिए डॉग स्क्वायड बुलाया गया जो घटनास्थल पर जाने के बाद वहां से सीधे मृतका के घर पहुंचा। वहां उसके पति के पास खड़ा हो गया। यह देखकर ग्रामीण भी भौंचक्के रह गए। पति के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया। रूबी के मुंह में जो कपड़ा ठूंसा गया था वह एक बनियान का आधा हिस्सा था। उसका दूसरा हिस्सा पुलिस को उसके घर में मिला। इससे पुलिस का शक उसके पति पर और बढ़ गया।

घटना स्थल पर मौजूद डॉग स्क्वायड।

घटना स्थल पर मौजूद डॉग स्क्वायड।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed