फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

बेहमई कांड: मूल केस डायरी के बावत आंतरिक जांच कराने का अनुरोध

Fri, 22 Jan 2021 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
crime
कानपुर देहात। बेहमई कांड के मामले में गुरुवार को एंटी डकैती कोर्ट में सुनवाई हुई। मूल केस डायरी के बाबत एसएसपी कानपुर की तीन सदस्यीय टीम को कुछ खास हाथ नहीं लगा। टीम ने मूल केस डायरी के गायब होने के संबंध में कोर्ट से आंतरिक जांच कराने का अनुरोध किया है। अब मामले की सुनवाई दो फरवरी होगी।
विज्ञापन

देशभर में चर्चित बेहमई कांड की सुनवाई पूरी होने के बाद मूल केस डायरी पत्रावली में न मिलने से फैसला टल गया था। कोर्ट ने मूल केस डायरी पुलिस से तलब की थी। डीजीपी के निर्देश पर कानपुर एसएसपी, एसपी क्राइम व सीओ अकबरपुर की तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। टीम ने केस डायरी के बाबत छानबीन की। एक अप्रैल 2020 को जांच रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की थी। गुरुवार को एंटी डकैती कोर्ट में सुनवाई हुई। फिलहाल एसएसपी की तीन सदस्यीय टीम ने जांच रिपोर्ट में मूल केस डायरी के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं कर सकी। जांच टीम ने रिपोर्ट में लिखा है कि मूल केस डायरी के बाबत कोर्ट में आंतरिक जांच कराए जाने की जरूरत प्रतीत होती है। कोर्ट ने सुनवाई की तिथि दो फरवरी तय की है। जिला शासकीय अधिवक्ता राजू पोरवाल ने बताया कि मामले में दो फरवरी को मामले में सुनवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed