फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

मारपीट करने वाले छह लोगों से लिया गया दस-दस लाख का जमानतनामा

Sun, 10 Jan 2021 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime
डेरापुर (कानपुर देहात )। शुक्रवार को डूडीबरी गांव में मतदाता सूची में फर्जी नाम अंकित होने की शिकायत की जांच करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को झगड़ा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। सभी से दस-दस लाख रुपये का जमानत नामा लिया गया है।
विज्ञापन

डूडीबरी गांव निवासी सलमान रिजवी ने सात जनवरी को गांव की मतदाता सूची में फर्जी नाम अंकित होने की शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ऋषिकांत ने शुक्रवार को नायब तहसीलदार जगरूप सिंह के साथ लेखपालों को जांच के लिए गांव भेजा था। जांच के दौरान सलमान रिजवी और पूर्व प्रधान शीनू रिजवी गुट के बीच मारपीट हो गई थी। नायब तहसीलदार के पुलिस बुलाने पर दोनों पक्ष खिसक गए थे। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि डूंडीबरी गांव में मतदाता सूची की जांच के दौरान मारपीट व पूर्व में हुई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एक गुट के पूर्व प्रधान शीनू, शुवा अलीनाज जबकि दूसरे गुट के सलमान रिजवी, गुड्डू व चांदनी को बुलाकर माहौल बिगाड़ने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दोनों पक्षों के 6 लोगों से दस-दस लाख रुपये का झगड़ा न करने का हस्तलिखित जमानत नामा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed