फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

हादसे के बाद दो पक्ष भिड़े, वाहन क्षतिग्रस्त

Wed, 09 Dec 2020 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
crime
डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के अमौली कुर्मियान गांव के भट्ठे के पास बाइक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। रिश्तेदार उन्हें जिला अस्पताल ले गए। घायल बाइक सवार पक्ष के लोगों ने कार क्षतिग्रस्त कर दी और गांव में उनके रिश्तेदारों के घर पर हमला कर महिलाओं से अभद्रता कर दी। आरोप है कि कार में रखे 3.15 लाख रुपये के जेवर ले गए। सूचना पर पहुंचे एएसपी ने छानबीन की। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

औरैया जिले के कैथाली गांव निवासी सुभाष कठेरिया (65) साथी संजू (45) के साथ डेरापुर क्षेत्र के खालागांव गांव निवासी गयाप्रसाद कठेरिया के बेटे धर्मेंद्र के शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मंगलवार को दोनों वापस जा रहे थे। अमौली कुर्मियान गांव के भट्ठे के पास सामने से आ रहे कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक खड्ड में गिरने से दोनों घायल हो गए। सूचना पर गयाप्रसाद कठेरिया के घर के लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल ले आए।
विज्ञापन

कार सवार भी खालागांव के ही कृष्ण दत्त कटियार के बेटे सौरभ की बरात की निकासी में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच गयाप्रसाद पक्ष के लोगों को जानकारी मिली कि कार सवार गांव में हैं, तो वह भीड़ के साथ कृष्ण दत्त कटियार के घर पहुंच गए। उन्होंने बरात की तैयारी में लगे लोगों से मारपीट कर दी। जब तक कृष्ण दत्त और रिश्तेदार कुछ समझ पाते, तब तक दरवाजे पर खड़ी कार क्षतिग्रस्त कर दी। आरोप है कि भीड़ ने कार में रखे 3.15 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। पुलिस आने की सूचना पर हमलावर भाग निकले। एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम रमेश चंद्र यादव, सीओ आशापाल सिंह, सिकंदरा थाना प्रभारी आरपी पाल, बरौर थाना प्रभारी विक्रम सिंह, डेरापुर थाना प्रभारी क्यूआरटी सहित भारी पुलिस बल लेकर गांव पहुंचे। एएसपी ने कृष्ण दत्त कटियार व गयाप्रसाद के भाई अमर सिंह कठेरिया से घटना की जानकारी की। कृष्ण दत्त के भाई दीपेश कटियार ने 50 अज्ञात लोगों पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। इंचार्ज थाना प्रभारी पंजाब सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। एक पक्ष से तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

घटना स्थल पर पलटी पड़ी कार।

घटना स्थल पर पलटी पड़ी कार।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed