{"_id":"5fb4255d8ebc3e9b7d3fef49","slug":"crime-akbarpur-news-knp5947039184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की तीन घटनाओं में नौ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट की तीन घटनाओं में नौ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर तीन मारपीट की घटनाएं हुई। मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू की है।
डेरापुर कस्बे के इकघरा गांव निवासी बाइक सवार भगवती प्रसाद 14 नवंबर की देरशाम औरैया से वापस अपने घर जा रहा था। वह गांव पहुंचा, तो उसे गांव के सोनू सिंह व साहब सिंह शराब के नशे की हालत मे खड़े मिले। आरोप है कि उक्त दोनों ने उसकी बाइक रोक ली और अकारण गालीगलौज व मारपीट कर दी। शोर मचाने पर गांव के लोगों को आते देखकर दोनों उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
वहीं भड़पुरा गांव निवासी कृपाल सिंह सोमवार को अपने चचेरे भाई ओमजी के साथ निमंत्रण कर वापस घर जा रहा था। पुरानी खुन्नस के चलते गांव के जीवन, राजू, गोविंद व ओमवीर ने पीटकर घायल कर दिया। इसी प्रकार खजुरी गांव निवासी रमाकांती का आरोप है कि बेटा जितेंद्र सिंह घर के बाहर खड़ा था। गांव के जहर सिंह, गुड्डन सिंह व बाबू सिंह आए और बेटे को लाठी-डंडों से पीटने लगे। लोगों के बीचबचाव करने पर धमकी देकर भाग गए। मारपीट में बेटे के चोट आई है। थाना प्रभारी समीर कुमार सिंह ने बताया कि तीनों मामलों में तहरीर के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेज गया है।