{"_id":"5fb424a98ebc3e9bb4526f89","slug":"crime-akbarpur-news-knp594703743","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपती से मारपीट कर छीनी चेन, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपती से मारपीट कर छीनी चेन, महिला घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक (कानपुर देहात)। सुरासी गांव से औरैया जा रहे बाइक सवार दंपति को अज्ञात युवक ने रोक लिया। दंपति से मारपीट कर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। छीनाझपटी में बाइक गिरने से विवाहिता घायल हो गई। सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
औरैया के बिनपुरापुर गांव निवासी हरिश्चंद्र ने पुलिस को बताया कि भाई दूज पर वह पत्नी संजू व एक साल की बेटी खुशी के साथ सोमवार को मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव ससुराल आया था। मंगलवार देर दंपति बाइक से वापस औरैया लौट रहे थे। तभी दया का पुरवा गांव के पास अज्ञात युवक ने बाइक सवार दंपति को रोक लिया और मारपीट करने लगा। आरोप लगाया कि युवक ने पत्नी के गले मेें पड़ी करीब 26 हजार रुपये कीमत की सोने की चेन छीन ली और फरार हो गया। छीनाझपटी के दौरान दंपति बाइक समेत गिर गए। संजू घायल हो गई। पति ने 112 पर पुलिस व 108 डायल कर सूचना एंबुलेंस को दी। मौके पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंची। विवाहिता को झींझक सीएचसी में लाया गया। मंगलपुर थाने के एसएसआई विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।