{"_id":"5f88a77b8ebc3e9ba1388e7c","slug":"crime-akbarpur-news-knp5887306183","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्की में गेट फांदकर घुसा चोर, ले उड़ा गुल्लक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्की में गेट फांदकर घुसा चोर, ले उड़ा गुल्लक
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद चोर।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। सिकंदरा कस्बे में चोर गेट फांदकर आटा चक्की दुकान में घुसा और गुल्लक ले गया। चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। पुलिस छानबीन कर रही है। सिकंदरा कस्बे में आठ चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन किसी घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है।
कस्बे में बिरहाना चौराहे से लेकर पटेल चौक के बीच चोर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। गुरुवार की भोर एक चोर गेट फांदकर उदय कटियार की आटा चक्की में घुस गया। वह यहां से गुल्लक लेकर भाग गया। सुबह चक्की खोलने पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। बगल के मकान में लगे सीसीटीवी में चोर कैद हुआ है। पुलिस चोर की पहचान का प्रयास कर रही है। बता दें कि एक माह के अंदर बिरहाना चौराहे पर बने दो मकानों समेत सात और चोरी की घटनाएं हो चुकी है।
बिरहाना चौराहे पर गुमटी, लखना के पहाड़पुरा निवासी बीज भंडार संचालक रमन कुशवाहा की बिरहाना चौराहे के पास सूने घर में जेवरात व नगदी चोर ले गए थे। एक सप्ताह पूर्व सिकंदरा कस्बे में संदलपुर मार्ग पर रोशनी टेंट हाउस में चोरी हुई थी। सीओ सिकंदरा राजाराम चौधरी ने बताया कि थाना पुलिस को गश्त तेज करने और घटनाओं पर रोक के लिए चोरों की धरपकड़ का निर्देश दिया गया है।