{"_id":"5eed17e68ebc3e42ee104862","slug":"crime-akbarpur-news-knp5664828195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की दीवार तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की दीवार तोड़कर चोरी
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर (कानपुर देहात)। उरसान गांव में गुरुवार देर रात एक मकान की दीवार तोड़कर घुसे चोर 22 हजार रुपये नकद व ढ़ाई लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह परिजनों के जागने पर घटना की जानकारी हुई।
हबीब व उसके बेटे शमशाद उर्फ भूरा और सद्दाम खेती करते हैं। गुरुवार को हबीब पत्नी शकीला, बहू परवीन, अरवीन और बेटी गुलबसा के साथ खेत पर मूंग की कटाई करने गए थे।
देर शाम सभी लौटे और खाना खाया। हबीब ने पुलिस को बताया कि महिलाएं छत पर सोने चली गई। वह व दोनों बेटे घर के बाहर से दरवाजे की कुंडी बंद कर सहन में लेट गए।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह नींद खुली तो कुंडी खोली लेकिन दरवाजा नहीं खुला। आवाज देने पर बहू ने दरवाजा खोला। इसके बाद अंदर गए तो कमरों में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा दिखा। दीवार मेें ऊपरी हिस्से की ईंटें निकली थीं। उसने 22 हजार रुपये नकद व ढ़ाई लाख रुपये जेवर चोरी होने की बात कही। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो घर के पीछे कूड़ा फेंकने के स्थान पर टूटा बक्सा मिला।