फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

पुलिस पर हमला करने में दो गिरफ्तार

Sun, 31 May 2020 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस पर हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : AKBARPUR
शिवली (कानपुर देहात)। बन्नापुरवा गांव में धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला करने में सात नामजद व छह अज्ञात लोगों पर औनहा चौकी इंचार्ज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कन्नौज कोतवाली में डेढ़ लाख रुपये की साइबर ठगी करने का मुकदमा बन्नापुरवा के अनिल प्रताप पर दर्ज है। शुक्रवार को कन्नौज की स्वॉट टीम प्रभारी कुलदीप ने औनहां चौकी इंचार्ज देवेश कुमार के साथ उसके घर में छापा मारकर उसे पकड़ लिया था। इस पर महिलाओं और घर के अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन

पथराव करने के साथ छीनाझपटी करके चौकी इंचार्ज की वर्दी फाड़ दी थी। उनका पिस्टल छीन लिया था। हालांकि पिस्टल पुलिस को खेत में पड़ा मिल गया था। चौकी इंचार्ज व सिपाही राम निवास, बृजेंद्र को चोटें आई थीं। चौकी इंचार्ज देवेश कुमार ने बन्नापुरवा गांव के अरुण कुमार, आलोक कुमार, अनिल कुमार, महेश, श्यामा, रवि कुमार उर्फ टिल्लू, गुनगुन समेत सात नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने तोमर ने बताया कि रवि कुमार उर्फ टिल्लू व आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed