फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   crime

स्कार्पियों ने टोल का बैरियर तोड़ा, कर्मचारी को कुचलने की कोशिश की

Sun, 08 Sep 2019 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
crime
कानपुर देहात। एसपी अनुराग वत्स ने टीम के साथ डेरापुर में सफेद रंग की स्कार्पियो का शक के आधार पर पीछा किया। पुलिस को पीछा करता देख चालक ने अकबरपुर बारा टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ डाला। टोल के एक कर्मचारी को स्कार्पियो से कुचलने का प्रयास किया। स्कार्पियो की टक्कर से कर्मचारी घायल हो गया। भीड़ के दौड़ाने पर चालक स्कार्पियो मोड़कर गजनेर की तरफ से भाग निकला। अकबरपुर थाना पुलिस ने घायल कर्मचारी का सीएचसी में इलाज कराया। स्कार्पियों चालक के खिलाफ हत्या का प्रयास और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एसपी शनिवार की सुबह डेरापुर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनने गए थे। दोपहर में वह अपने स्कोर्ट के साथ माती मुख्यालय लौट रहे थे। डेरापुर में ही एसपी को सफेद रंग की स्कार्पियो (नंबर-यूपी-92 यू-0072) तेज रफ्तार से आती नजर आई। गाड़ी के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। एसपी ने शक के आधार पर स्कार्पियो को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। एसपी ने फौरन वायरलेस से पुलिसकर्मियों को स्कार्पियो पकडने के लिए कहा। इधर, एसपी को पीछा करता देख घबराए चालक ने भागने के चक्कर में बारा टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ डाला। रायबरेली के लालगंज बेहटा कला निवासी टोल कर्मी धर्मेंद्र लोध को कुचलने का प्रयास किया। स्कार्पियो की टक्कर लगने पर वह उछल कर सड़क पर दूर जा गिरा। इसके बाद चालक ने तेजी से स्कार्पियो बैक की और राजपुर से गजनेर होते हुए भाग निकला। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक धर्मेंद्र लोध की तहरीर पर स्कार्पियो नंबर के चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही स्कार्पियो और चालक को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

जालौन की है स्कार्पियो
टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ने और कर्मचारियों को कुचलने की कोशिश करने वाली स्कार्पियो जालौन की है। स्कार्पियों के मालिक का नाम कमलेश कुमार निवासी कुठौंद जालौन है। एसपी ने बताया कि स्कार्पियो में ऐसा कुछ जरूर था, जो कानून के खिलाफ था। इसलिए चालक ने गाड़ी नहीं रोकी। टोल का बैरियर तोड़ने के साथ ही कर्मचारी की जान लेने का प्रयास किया। स्कार्पियो नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है। जालौन पुलिस को भी गाड़ी और चालक के बारे में पता लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed