फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cricket match held on Agrasen Jayanti festival, Mahalaxmi Club emerged victorious

Kanpur News: अग्रसेन जयंती उत्सव पर हुआ क्रिकेट मैच, महालक्ष्मी क्लब बनी विजेता

Sat, 03 Oct 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 03 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cricket match held on Agrasen Jayanti festival, Mahalaxmi Club emerged victorious
पुखरायां। नगर स्थित यूनाइटेड विद्यालय में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव पर शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन क्रिकेट क्लब पुखरायां और महालक्ष्मी क्रिकेट क्लब पुखरायां के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें महालक्ष्मी क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर में 98 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

क्रिकेट मैच का शुभारंभ अनूप मित्तल, मुरारीलाल गोयल व आलोक कंछल ने फीता काटकर किया। महालक्ष्मी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 98 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी महाराजा अग्रसेन क्रिकेट क्लब की टीम 58 रन में ही सिमट गई। इससे महालक्ष्मी क्रिकेट क्लब को 36 रन से विजेता घोषित किया गया। शाम को अग्रसेन भवन में चित्रकला व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। अग्रवाल सभा अध्यक्ष उमंग अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती दो से 11 अक्तूबर तक मनाई जाएगी। यहां अग्रवाल सभा के महामंत्री शुभम बंसल, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल, शिवम गर्ग, संयोजक आशीष गोयल(गोपाल),वरिष्ठ मंत्री सत्यम गोयल, शिखर गोयल, मंत्री पुलकित गोयल, चेतन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed