फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cricket coach accused of raping a minor arrested was committing misdeeds on the pretext of giving training

Kanpur: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी क्रिकेट कोच गिरफ्तार…भेजा जेल, ट्रेनिंग देने के बहाने कर रहा था कुकृत्य

Sat, 01 Feb 2025 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 01 Feb 2025 11:26 AM IST
सार

Kanpur News: पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी कोच को शुक्रवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं। उसका मेडिकल भी कराया गया है।

विज्ञापन
Cricket coach accused of raping a minor arrested was committing misdeeds on the pretext of giving training
जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में पनकी पुलिस ने ट्रेनिंग देने के बहाने नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी क्रिकेट कोच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही शुक्रवार को विवेचक ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। उसका मेडिकल भी कराया गया। पुलिस का कहना है कि शनिवार को पीड़िता के कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन

मूलरूप से कानपुर देहात निवासी महिला ने बताया कि वह बेटी को पढ़ाने और क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए पनकी रतनपुर में किराये के मकान में परिवार के साथ रहती है। उसकी 12 साल की बेटी एक स्टेडियम में क्रिकेट सीखने जाती है। क्रिकेट एकेडमी के कोच आवास विकास तीन कल्याणपुर निवासी नीरज शर्मा है, जो वर्तमान में पनकी के महावीर नगर प्रधानमंत्री आवास योजना गंगागंज भाग-चार में रहता है।

विज्ञापन

परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी
कोच क्रिकेट के गुर सिखाने और खाना खिलाने के झांसा देकर बेटी को अपने घर पनकी ले जाता था, वहां एनर्जी ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर तीन से चार महीने से दुष्कर्म कर रहा था। बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। इसके बाद मुंह खोलने पर उसे परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहा था। कोच के सभी हदें पार होने पर उसने मां को कोच की हरकतों के बारे में बताया।

विज्ञापन

पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज
इस मामले में गुरुवार को पनकी पुलिस ने पीड़ित छात्रा की मां की तहरीर पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। देर रात आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया। पनकी थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी कोच को शुक्रवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए गए हैं। उसका मेडिकल भी कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed