फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cric IT Academy won the match by ten wickets

Kanpur News: क्रिक आईटी एकेडमी ने दस विकेट से जीता मैच

Fri, 13 Feb 2026 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Cric IT Academy won the match by ten wickets
कानपुर। प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर एकेडमी क्रिकेट लीग में गुरुवार को क्रिक आईटी एकेडमी ने जीडीएस एकेडमी को दस विकेट से हराया। दूसरे मैच में यशराज एकेडमी ने केसीए एकेडमी को 41 रन से मात दी।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-बी मैदान पर खेले गए मैच में जीडीएस एकेडमी की पूरी टीम 15.4 ओवर में मात्र 35 रन पर आउट हो गई। टीम से कोई भी बल्लेबाज रन जुटाने में दहाई का आंकड़ा हीं छू सका, तो गेंदबाजी में युवराज सिंह ने चार, नमन त्रिवेदी व समर्थ सिंह ने तीन-तीन विकेट झटके। इसके बाद क्रिक आईटी एकेडमी ने 4.4 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 39 रन बनाकर मैच जीता। टीम से समर्थ सिंह ने नाबाद 30 रन की पारी खेली, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


श्यामनगर स्थित आरपीसीए मैदान पर हुए दूसरे मैच में यशराज एकेडमी ने 27 ओवर में आठ विकेट पर 135 रन बनाए। टीम से संदीप पाल ने 80 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में प्रकाश अवस्थी व आकाश ने दो-दो विकेट लिए। वहीं केसीए एकेडमी की पूरी टीम 27 ओवर में नौ विकेट पर 94 रन ही बना सकी। टीम से अक्षत राज ने 39 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रांजुल यादव व आरव ने दो-दो विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच संदीप पाल को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed