फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Created awareness about the prevention of filariasis.

Kanpur News: फाइलेरिया की रोक थाम के लिए किया जागरूक

Fri, 25 Sep 2026 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 25 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Created awareness about the prevention of filariasis.
पुखरायां। आरएसजीयू पीजी कॉलेज में फाइलेरिया रोग से बचाव एवं रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पीसीआई इंडिया कानपुर के डिवीजन ऑफिसर राहुल केसरवानी ने विद्यार्थियों को फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव और रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक संचारी रोग है। इसकी रोकथाम के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक होने के साथ परिवार और आसपास के लोगों को भी फाइलेरिया से बचाव के प्रति जागरूक करने की सलाह दी। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली दवा का सेवन करें। इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. पर्वत सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। यहां डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. निधि अग्रवाल ने भी फाइलेरिया सहित अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए जानकारी दी। प्रोफेसर सविता गुप्ता आदि रहीं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed