फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CP appeared in the High Court and gave an affidavit

Kanpur: हाईकोर्ट में पेश होकर सीपी ने दिया शपथपत्र, याचिका का निस्तारण

Fri, 08 Dec 2023 10:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 08 Dec 2023 10:01 AM IST
विज्ञापन
CP appeared in the High Court and gave an affidavit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट के आदेश के बावजूद वाहन चोरी की एफआईआर दर्ज न किए जाने के मामले में गुरुवार को पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार व छावनी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह हाईकोर्ट में हाजिर हुए। कमिश्नर की ओर से वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज किए जाने के साथ ही लापरवाही करने वाले थाना प्रभारी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज किए जाने की जानकारी शपथपत्र के साथ दी गई। इस पर न्यायमूर्ति मनोज बजाज ने याचिका का निस्तारण कर दिया।

विज्ञापन


कचहरी से घर लौटते समय एक अगस्त को अधिवक्ता रविकांत उत्तम की कार जीटी रोड पर खराब हो गई थी। कार खड़ी कर फजलगंज स्थित कार कंपनी के कार्यालय गए और जब लौटकर आए तो कार नहीं थी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर रविकांत ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने कैंट थाने को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए लेकिन कैंट थाने से त्योहार में फोर्स की व्यस्तता के चलते एफआईआर दर्ज न कर पाने की रिपोर्ट कोर्ट भेज दी गई थी। इस पर रविकांत ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने छावनी थाना प्रभारी व पुलिस कमिश्नर को तलब किया था। गुरुवार को दोनों हाईकोर्ट पहुंचे और पक्ष रखा। हाईकोर्ट ने थाना प्रभारी के खिलाफ जांच में जल्द कोई निष्कर्ष निकालने के निर्देश देते हुए याचिका का निस्तारण कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed