{"_id":"5f9ad9ec8ebc3eefa7773844","slug":"cowboy-dies-due-to-drowning-in-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: तालाब में डूबने से चरवाहे की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: तालाब में डूबने से चरवाहे की मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Thu, 29 Oct 2020 08:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Oct 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले में बरगढ़ थाना क्षेत्र के डोडियामाफी गांव के पास तालाब में नहाते समय डूबने से एक चरवाहे की मौत हो गई। आस पास के लोगों ने तालाब में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। कौशांबी जिले के सताई जलालपुर गांव निवासी गंभीर पाल (28) पुत्र फूलचंद अपने भाई के साथ बरगढ़ थाना क्षेत्र के डोडियामाफी के जंगलों में भेड़ चरा रहा था।
इसी दौरान गंभीर का भाई दूसरे जंगल में भेड़ लेने चला गया। जंगल में तालाब देख वह उसमें नहाने लगा, इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई। उसका भाई जब दूसरे जंगल से लौटा तो वहां उसे गंभीर नहीं दिखा, तो उसने खोजबीन की।
तालाब किनारे भाई के कपड़े देख डूबने की आशंका जताई। इसके बाद स्थानीय लोगों को बुलाकर उसने पानी में भाई की तलाश की। कुछ देर बाद पानी में गंभीर का शव उतराता दिखा। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। गंभीर के भाई ने बताया कि उसके एक लड़का व एक लड़की है। घटना के बाद से पत्नी गमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।