{"_id":"67a27b017e6d771d540e5c95","slug":"cow-smuggler-with-a-bounty-of-50-thousand-rupees-caught-by-police-kanpur-news-c-12-1-knp1081-991269-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 50 हजार का इनामी गो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 50 हजार का इनामी गो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
कानपुर। स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की शहर यूनिट ने सोमवार रात को 50 हजार के इनामी अंतर जनपदीय गो तस्कर मोहम्मद तालिब को बिल्हौर के अरौल स्थित टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
यह प्रतापगढ़ से वांछित था। वहीं पर इसके ऊपर इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ ने आरोपी को पकड़ने के बाद प्रतापगढ़ के लीलापुर थाने को सौंप दिया है। एसटीएफ कानपुर यूनिट के प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वह ट्रक चालक है और पशु तस्करी करता है। बिहार में पशुओं की काफी खपत है।
इस लिए यहां से बिहार ले जाकर सप्लाई कर देता था। उसने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। देवरिया और जौनपुर से पशु तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ जिला जौनपुर के थाना खुटहन, जिला देवरिया के थाना बरियापुर और प्रतापगढ़ के थाना लीलापुर में आठ मामले दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ देवरिया में गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की गई है।