{"_id":"60b3e7488ebc3e139f53254e","slug":"covid-protocol-ignored-in-chc-pukhranya-news-knp631315678","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी
विज्ञापन
पुखरायां। संक्रमण से बचाव के लिए जहां कोविड प्रोटोकॉल के पालन के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं सीएचसी में इन नियमों की अनदेखी हो रही है। अस्पताल में तीमारदार व मरीज एक साथ एक ही बेड पर बैठे नजर आ जाते हैं। अस्पताल में लोग मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इसको देखकर भी चिकित्सक अनदेखा कर रहे हैं।
कोविड से बचाव के लिए सरकार ने कोरोना कर्फ्यू लगाया हुआ है। जिससे लोग एक स्थान पर भीड़ के साथ एकत्रित न होने पाएं। साथ सुरक्षा नियमों को भी लागू किया गया है। जिसमें घर से मास्क लगाकर निकलना, आपस में सामाजिक दूरी बनाकर रखना, हाथों को सैनिटाइज करते रहना व पानी से और साबुन से हाथ धोते रहना है।
वहीं कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है। दूसरी ओर पुखरायां सीएचसी में संक्रमण से बचाव के नियमों को नजरंदाज किया जा रहा है। प्रसव के लिए जो महिलाएं आती हैं उनके साथ आने वाली तीमारदार कोविड नियमों को अनदेखा कर रहे हैं। शनिवार को सीएचसी में तीमारदार महिलाएं व मरीज एक जगह साथ बैठी नजर आईं।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनूप सचान ने बताया कि महिलाओं को समझाया जाता है। थोड़ी देर के लिए वह कपड़ा लपेट कर अलग-अलग खड़ी हो जाती हैं। वहां से हटते ही फिर वही स्थित हो जाती है। कुछ महिलाएं स्वास्थ्य कर्मचारियों से विवाद करने लगती हैं।