फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Covid help desk is Helpless, getting information on patients after getting serious

कानपुर का कांशीराम: हेल्पलेस हो रही कोविड हेल्प डेस्क, मरीजों के गंभीर होने पर मिल पा रही जानकारी

Fri, 30 Apr 2021 01:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 30 Apr 2021 01:11 PM IST
सार

कोविड मरीजों के तीमारदार मरीज की सही जानकारी न मिलने से परेशान हैं। यहां की हेल्प डेस्क असहाय हो गई है। वहीं, हेल्प डेस्क की टीम सिर्फ अस्पताल प्रशासन और तीमारदार के बीच सूचनाओं के आदान प्रदान की भूमिका होने की बात कहती है।

विज्ञापन
Covid help desk is Helpless, getting information on patients after getting serious
कांशीराम अस्पताल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के कांशीराम अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों के तीमारदार मरीज की सही जानकारी न मिलने से परेशान हैं। यहां की हेल्प डेस्क असहाय हो गई है। वहीं, हेल्प डेस्क की टीम सिर्फ अस्पताल प्रशासन और तीमारदार के बीच सूचनाओं के आदान प्रदान की भूमिका होने की बात कहती है।
विज्ञापन


तीमारदारों का आरोप है कि उन्हें सीधे डॉक्टरों से बात करने को कहा जाता है, जिससे परेशानी होती है। कांशीराम अस्पताल में लेवल टू तक के कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती किया जाता है। यहां कुल 115 मरीज भर्ती हैं। मरीजों को भर्ती करने के बाद तीमारदार उनका हालचाल और इलाज की जानकारी कर सकें इसके लिए अस्पताल में हेल्प डेस्क बनाई गई है।
विज्ञापन


यहां पर भर्ती मरीज के तीमारदार अंकित कुमार, मोहम्मद नदीम, आदित्य मिश्रा आदि ने बताया कि हेल्प डेस्क पर वे मरीज के बारे में जानकारी करने पहुंचते हैं, तो हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मचारी स्वयं डॉक्टर को फोन कर जानकारी करने की बात कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि कर्मचारी उनसे अभद्र तरीके से बात करते हैं। उन्हें मरीजों की कोई जानकारी नहीं मिल पाती है। अस्पताल के कार्यवाहक प्रभारी डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि हेल्प डेस्क मरीजों के तीमारदारों को जानकारी देने के लिए बनाई गई है। अगर किसी को परेशानी है, तो वह संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed