फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   court,hospital,SP,police,gun

सिपाही को लगी गोली

Wed, 01 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
court,hospital,SP,police,gun
उरई (जालौन)। ड्यूटी कर कमरे पर जा रहे सिपाही की कारबाइन से संदिग्ध हालात में गोली चल गई जो उसके पैर में लग गई। गोली लगने से सिपाही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रीजेंसी रेफर कर दिया गया। एसपी रवि कुमार ने इस घटना की जांच एएसपी को सौंपी है।
विज्ञापन

कन्नौज जनपद के विशुनगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी अंजेश कुमार यादव वर्ष 2016 में पुलिस में भर्ती हुआ था। वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात था और उसकी ड्यूटी फैमिली कोर्ट में थी। ड्यूटी करने के बाद वह शाम को कारबाइन के साथ जालौन रोड स्थित किराए के कमरे पर जा रहा था। तभी एक एजेंसी के पास संदिग्ध हालात में कारबाइन से गोली चल गई जो उसके पैर में लगी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल शिवकुमार राठौर, सीओ विजय आनंद ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर एसपी रवि कुमार भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि सिपाही को कानपुर रीजेंसी पहुंचाया है। जिसके साथ एक उपनिरीक्षक और एक सिपाही भी भेजा गया है। गोली कैसे चली मामले की जांच एएसपी असीम चौधरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed