फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Councilors allege discrimination in development of wards

Kanpur News: सभासदों का आरोप, वार्डों के विकास में हो रहा भेदभाव

Tue, 11 Feb 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Councilors allege discrimination in development of wards
जसवंतनगर में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में संबो​धित करते चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार।  - फोटो : जसवंतनगर में नगर पालिका बोर्ड की बैठक में संबो​धित करते चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार।
जसवंतनगर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक मंगलवार को नपा सभागार में हुई। बैठक में कई सभासदों ने वार्डों के विकास कार्य में भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाए जाने का आरोप लगाया। सभासदों का आरोप था कि कुछ वार्डों को छोड़कर ज्यादातर वार्डों की अनदेखी की जा रही है। इससे वार्ड के लोग परेशान हैं। पिछली बैठक के 50 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन


मंगलवार को हुई बैठक में सभासद राजीव यादव ने कहा कि बिना बोर्ड की स्वीकृति के कस्बे में लगे हैंडपंपों में समर पंप डलवाए गए हैं। पाइपलाइन बिछाकर घरों में पानी की आपूर्ति की जा रही है जबकि पहले से ही यहां पाइप लाइन बिछी हुई है। उन्होंने आउटसोर्सिंग और संविदा कर्मियों को पांच महीने से वेतन न मिलने का मुद्दा उठाया। ईओ श्याम वचन सरोज ने इस पर आश्वासन दिया कि किसी भी वार्ड में भेदभाव नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों को वेतन भुगतान की व्यवस्था जल्द की जाएगी। सभासद शेष कुमार यादव ने जल निगम और विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर मनमाने ढंग से पाइपलाइन खुदाई का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस वजह से जगह-जगह लीकेज की समस्या उत्पन्न हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बस स्टैंड के पास प्रस्तावित मुलायम सिंह यादव की मूर्ति जल्द लगाने और बंद पड़े ई-रिक्शा को फिर से चालू कराने की मांग की। सभासद कमल प्रकाश ने सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि नगर में नालियों की सफाई नहीं हो रही है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।

वहीं, सभासद प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया कि पिछली बैठकों में प्रस्ताव पास होने के बावजूद उन पर अमल नहीं हुआ है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन सत्यनारायण शंखवार ने समस्याओं के तुरंत निस्तारण के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिया। सभासद शिखा शाक्य ने उनके प्रस्तावों पर ध्यान न दिए जाने की शिकायत की। बैठक में विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह गौर, विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव, सभासद देवेंद्र कुमार, मोहम्मद फारुख, सुधीर कुमार, इरफान, फैजान, मोहिनी दुबे, सोनी शाक्य, रुचि, मीना देवी, मंजू देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed