{"_id":"69977df3bb26e3c0660beb08","slug":"councilor-stopped-the-beautification-of-rajjan-babu-park-for-stone-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1433306-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पत्थर के लिए पार्षद ने रुकवाया रज्जन बाबू पार्क का सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पत्थर के लिए पार्षद ने रुकवाया रज्जन बाबू पार्क का सुंदरीकरण
विज्ञापन
कानपुर। 10 मार्च को होने वाले गंगा मेला के मद्देनजर हटिया स्थित रज्जन बाबू पार्क में हो रहा सुंदरीकरण कार्य गुरुवार को क्षेत्रीय पार्षद अमित गुप्ता ने रुकवा दिया। वे वहां महापौर और अपने नाम का पत्थर लगवाने पर जोर दे रहे हैं। काम बंद होने गुस्साए मेला समिति के सदस्यों ने इसी पार्क में बैठक की। ऐलान किया कि यदि 20 फरवरी को सुबह तक कार्य शुरू नहीं हुआ तो हटिया बाजार बंद रहेगा। धरना देने की भी चेतावनी दी। उधर, नगर निगम के मुख्य अभियंता एसएफए जैदी ने बताया कि पार्क में कार्य कराया जाएगा।
नगर निगम रज्जन बाबू पार्क में करीब पौने तीन लाख रुपये से एक छोटा गेट, टूटे चैंबर की मरम्मत और रंगाई-पुताई कराई जा रही है। दो दिन से चल रहे इस कार्य को गुरुवार को बंद करा दिया गया। क्षेत्रीय पार्षद ने बताया कि इस पार्क में पूर्व में जिन विधायकों, पार्षदों ने कार्य कराए उनके नाम के पत्थर लगे हैं। इसलिए इस बार महापौर और उनके नाम का भी पत्थर लगाया जाए। उनका आरोप है कि मेला समिति के कुछ लोग उनका पत्थर नहीं लगवा रहे हैं। इसीलिए काम बंद कराया है।
उधर, गंगा मेला कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि भाजपा पार्षद अमित गुप्ता ने उनसे पार्क के गेट पर उनके नाम का पत्थर लगाने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर पार्षद ने ठेकेदार से कहकर काम बंद करा दिया। बताया कि पार्क की रगाई नहीं हुई है। लाइटें बंद हैं। रंग ठेला मार्ग पर गड्ढे हैं। बैठक में अध्यक्ष ज्ञानेंद्र विश्वनोई , महामंत्री विनय सिंह, के तिवारी, रोहित बाजपेई, सुशील सिंह, ऋषि तिवारी आदि मौजूद रहे।