फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Coronavirus news in kanpur: Neither offices nor industry will open in Kanpur

Coronavirus in kanpur: मरीज बढ़ने पर मुख्यमंत्री ने कहा, कानपुर के हालात ठीक नहीं, अब और सख्त होगा लॉकडाउन

Mon, 20 Apr 2020 10:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Apr 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus news in kanpur: Neither offices nor industry will open in Kanpur
सीएम योगी ने कहा-कानपुर के हालात ठीक नहीं - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने (अब तक 57) की वजह से सोमवार से न तो सरकारी और न अर्ध सरकारी कार्यालय खुलेंगे। 20 अप्रैल से कार्यालय, इंडस्ट्री खोलने का जो फैसला लिया गया था, उसे कानपुर के हालात देखते हुए निरस्त कर दिया गया है। सिर्फ आवश्यकता वाले कार्यों से जुड़े विभागों में काम होगा।
विज्ञापन


अब लॉकडाउन को और सख्त किया जाएगा। रेड जोन एरिया में रोजाना 200 लोगों की कोरोना टेस्टिंग कराने का भी निर्देश जारी किया गया है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता की, जिसमें कानपुर की स्थिति को गंभीर बताते हुए उन्होंने यहां और कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने बताया कि लॉकडाउन में व्यवस्थाएं पहले की तरह रहेंगी। रेड जोन और हॉटस्पॉट एरिया में किसी भी तरह की कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। सिर्फ डोर टू डोर ही वस्तुओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करने का निर्देश दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये निर्देश जारी किए गए
- लॉकडाउन संबंधित व्यवस्था पूर्व की भांति लागू रहेगी। इसे और शक्तिशाली ढंग से लागू किया जाएगा।  
- आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत मात्र डोर टू डोर डिलीवरी ही की जाएगी।  
- लॉकडाउन अवधि में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय (केंद्र/राज्य सरकार के) यथावत बंद रहेंगे।
- औद्योगिक इकाइयों में आवश्यक वस्तुयों के उत्पादन (नगर सीमा के अंदर) को छोड़कर पहले की भांति बंद रहेगी, किंतु अन्य आवश्यक सेवाओं के मामलों में शासन से प्राप्त अग्रिम आदेशों के क्रम में अलग से निर्णय लिया जाएगा।  
- हॉट स्पॉट क्षेत्रों में दुकानों एवं आवाजाही पर पूर्व की भांति प्रतिबंध रहेगा। इन क्षेत्रों में सुरक्षा, डोर स्टेप डिलीवरी व सैंपलिंग जारी रहेगी।  
- बफर जोन के अंतर्गत पूर्ववत निर्णय लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed