फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर में एक ही चर्चा, कल्पना-कनिका-कोरोना, लोग परेशान, बदले प्लान

Sat, 21 Mar 2020 08:41 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Mar 2020 08:41 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus News in Kanpur, discussion in kanpur, Kalpana Kanika and Corona
कल्पना टावर कानपुर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में विष्णपुरी के कल्पना अपार्टमेंट में कनिका कपूर के ठहरने और शुक्रवार को उनके कोरोना पॉजिटिव निकलने की जानकारी के बाद से ही अपार्टमेंट के आसपास के अलावा पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दोपहर बाद से लोगों की जुबान पर सिर्फ कल्पना टावर, कनिका कपूर और कोरोना की ही चर्चा रही।
Coronavirus News in Kanpur, discussion in kanpur, Kalpana Kanika and Corona
कल्पना अपार्टमेंट के आसपास के अलावा पूरे इलाके में दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे सोशल मीडिया पर कनिका के शहर आने और कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैली, बड़ी संख्या में लोग टावर के आसपास पहुंचने लगे। आसपास बने अन्य अपार्टमेंट में रहने वालों ने बाहर निकलने के प्लान कैंसिल कर दिए। तो अपार्टमेंट के कई निवासी घर छोड़कर अन्य जगह के लिए रवाना हो गए।
Coronavirus News in Kanpur, discussion in kanpur, Kalpana Kanika and Corona
कल्पना अपार्टमेंट के आसपास के अलावा पूरे इलाके में दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब ढाई बजे तक यह चर्चा सोशल मीडिया के जरिए शहर में फैल गई कि कनिका 13 मार्च और 14 मार्च को कल्पना अपार्टमेंट में थीं। हालांकि कनिका के रिश्तेदारों ने उनके 13 मार्च को ही शहर आने और चार घंटे में वापस जाने की बात कही। खबर फैलते ही इसके बाद टावर के बाहर मीडियाकर्मियों की संख्या बढ़ती गई। थोड़ी ही देर में नवाबगंज और कोहना थाना की पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus News in Kanpur, discussion in kanpur, Kalpana Kanika and Corona
पूरे इलाके में दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अपार्टमेंट के लोगों और आसपास रहने वालों के बीच हलचल शुरू हुई। आसपास के अलावा दूर-दूर से लोग उत्सुकतावश टावर के पास पहुंचने लगे। लोग फोनकर अपार्टमेंट के अंदर रहने वालों से जानकारी लेते रहे। कनिका के मामा के घर पूजन कराने वाले पंडित से लेकर घरों में काम करने वाले परेशान दिखे।
विज्ञापन
Coronavirus News in Kanpur, discussion in kanpur, Kalpana Kanika and Corona
अपार्टमेंट के लोगों में दहशत - फोटो : अमर उजाला
लोग परेशान, बदले प्लान

कुछ देर पहले कनिका के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला है। इसके बाद से ही अतिरिक्त सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के जो भी निर्देश होंगे, उनका पालन किया जाएगा। 
- विवेक, निवासी कल्पना टावर

मैं रोज सिटी क्लब में फुटबाल खेलने जाता हूं। आज इसकी जानकारी मिलने पर खेलने जाने का प्लान कैंसिल कर दिया है। अब घर पर ही रहूंगा, और कोरोना से जुड़ी सारी सावधानियों को मानूंगा।
- कृष, कल्पना टावर के बगल में रहने वाले 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed