फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कानपुर: कनिका की पार्टी में शामिल हुए थे 68 लोग, दो घंटे में लिए गए 40 सैंपल, कल्पना टावर में लॉकडाउन

Sat, 21 Mar 2020 08:58 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Mar 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus News in Kanpur, 40 samples taken in two hours on suspicion of Corona
कल्पना टावर में जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में कनिका कपूर के यहां आने और पार्टी में शामिल होने से यहां भी कई लोगों के कोरोना की चपेट में आने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग उस पार्टी में शामिल 68 लोगों की जांच कराने की तैयारी कर रहा है। इनमें से विपुल टंडन के परिवार के आठ लोगों को देर शाम संक्रामक रोग चिकित्सालय (आईडीएच) में जांच के लिए भेजा गया।




कोरोना की आशंका में एनआरआई सिटी के दो दंपतियों और सागर विला अपार्टमेंट से बुखार पीड़ित महिला को जांच के लिए इसी अस्पताल में भेजा गया। इस अस्पताल में दो हफ्ते में कोरोना की जांच के लिए मात्र 6 सैंपल लिए गए थे, जबकि शुक्रवार देर शाम मात्र दो घंटे में ही 40 मरीजों के सैंपल लिए गए।
Coronavirus News in Kanpur, 40 samples taken in two hours on suspicion of Corona
कल्पना अपार्टमेंट पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
रात में मेडिकल कालेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब भी खुलवाई गई। कनिका कपूर को कोरोना होने का पता चलने के घंटों बाद देर शाम सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला कल्पना टावर पहुंचे। वहां कनिका कपूर के मामा विपुल टंडन से बात की।
Coronavirus News in Kanpur, 40 samples taken in two hours on suspicion of Corona
पूरे इलाके में दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला
उनके यहां 13 तारीख को गृह प्रवेश की पार्टी में शहर के तमाम बड़े उद्योगपतियों, व्यापारियों, अफसरों आदि के शामिल होने की बात कही जा रही है, हालांकि विपुल ने उस पार्टी में चंद खासखास लोगों के ही शामिल होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus News in Kanpur, 40 samples taken in two hours on suspicion of Corona
पूरे इलाके में दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला
सीएमओ ने बताया कि उस पार्टी में 68 लोग शामिल थे। इनकी जांच कराई जाएगी। विपुल टंडल उनके परिजनों सहित इस अपार्टमेंट से आठ लोगों की जांच कराई जा रही है। देर शाम स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि सागर विला अपार्टमेंट में भी एक महिला को बुखार आ रहा है। कोरोना जैसे लक्षण हैं। इस पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम अपार्टमेंट से इस महिला को आईडीएच में जांच के लिए गई।
विज्ञापन
Coronavirus News in Kanpur, 40 samples taken in two hours on suspicion of Corona
कल्पना अपार्टमेंट के आसपास के अलावा पूरे इलाके में दहशत का माहौल - फोटो : अमर उजाला
कल्पना टावर में लॉकडाउन, सागर विला में सैनिटाइजेशन
नगर निगम ने विष्णुपुरी स्थित कल्पना टावर अपार्टमेंट को लॉकडाउन कर दिया। नगर आयुक्त अक्षय त्रिपाठी ने वहां पहुंचकर अपार्टमेंट का गेट बंद कराकर लॉक डाउन कराया। इसमें आने-जाने पर रोक लगा दी गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार ने इस अपार्टमेंट के साथ ही स्वरूप नगर स्थित सागर विला अपार्टमेंट में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिलने की आशंका में सैनिटाइजेशन कराया। सैनिटाइजेशन के लिए नगर आयुक्त के निर्देश पर तुरंत टीम बनाई गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed