फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   coronavirus live update up: Lungs of corona level three patients are shrinking

Coronavirus: सिकुड़ रहे हैं कोरोना लेवल थ्री रोगियों के फेफड़े, एक्सरे रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Sat, 20 Jun 2020 01:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Jun 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
coronavirus live update up: Lungs of corona level three patients are shrinking
coronavirus - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के कानपुर में लेवल थ्री की स्टेज पर पहुंचने वाले कोरोना रोगियों के फेफड़े बहुत तेजी से खराब हो रहे हैं। फेफड़े सिकुड़ रहे हैं। इससे रोगी तेजी से एक्यूट रेसपेरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम में चला जाता है। न्यूरो साइंसेस कोविड अस्पताल में भर्ती रोगियों की एक्सरे रिपोर्ट से यह स्थिति सामने आई है।
विज्ञापन


हालात को देखते हुए शुक्रवार को यहां 10 छोटे वेंटीलेटर और लगा दिए गए हैं। हैलट के न्यूरोसाइंसेस कोविड अस्पताल में लेवल थ्री स्टेज वाले 60 रोगी भर्ती हैं। यहां तीसरे तल पर बना आईसीयू फुल हो गया है। डाक्टरों का कहना है कि कोविड वायरस लेवल थ्री स्टेज में आने पर अधिक आक्रामक हो जा रहा है।
विज्ञापन


यही स्थिति अमेरिका और इटली में रही है। कोविड हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर जीडी यादव की ओर से  पैरा मेडिकल स्टाफ को निर्देश जारी किया गया है कि अगर रोगी की हालत बिगड़े तो उसे मैनेज करने के बाद फौरन तीमारदारों को फोन करके इसकी जानकारी दे दी जाए। शाम चार से छह बजे के बीच तीमारदारों से बातचीत के लिए समय रखा गया है। रोगी के तीमारदारों केे नाम का एनाउंसमेंट भी होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed