{"_id":"5eed07128ebc3e433e4cb744","slug":"coronavirus-live-update-up-corona-wreaking-havoc-in-14-districts-of-central-up-and-bundelkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Up: सेंट्रल यूपी व बुंदेलखंड के 14 जिलों में कोरोना बरपा रहा कहर, इटावा में लगातार दूसरे दिन मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Up: सेंट्रल यूपी व बुंदेलखंड के 14 जिलों में कोरोना बरपा रहा कहर, इटावा में लगातार दूसरे दिन मौत
Sat, 20 Jun 2020 12:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 20 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
कोरोना मरीज की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल यूपी व बुंदेलखंड के 14 जिलों में शुक्रवार को 52 कोरोना संक्रमित मिले। फर्रुखाबाद में 23 वर्षीय महिला, इटावा में 45 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। दोनों की मरने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं सर्वाधिक 12 संक्रमित जालौन में मिले हैं।
कन्नौज में 11, औरैया में सात, फर्रुखाबाद में छह प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं, उन्नाव में चार, फतेहपुर में तीन प्रवासी, कानपुर, कानपुर देहात, महोबा में दो-दो, हरदोई में एक प्रवासी, हमीरपुर, बांदा में एक- एक संक्रमित मिला है।
फर्रुखाबाद के बढ़पुर ब्लाक क्षेत्र के गांव जनैया सठैया निवासी महिला दिल्ली से गत माह अपने मायके आई थी। उसे त्वचा रोग था। मायके वालों ने 16 जून को सैफई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था। दूसरे दिन उसका कोरोना जांच को नमूना भेजा गया था।
विज्ञापन
उसी दिन शाम को महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को सैफई से आई जांच रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकली। इटावा के बसरेहर में मस्जिद मोहल्ला निवासी सोहेब (45) को 15 जून से खांसी, जुकाम और गले में समस्या थी। वे प्राइवेट डॉक्टरों से सलाह ले रहे थे।
समस्या बढ़ गई तो गुरुवार को परिजन उन्हें सैफई ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां भर्ती होने के कुछ घंटों में ही दम तोड़ दिया। मौत के बाद बॉडी से सैंपल लिया गया जो शुक्रवार को पॉजिटिव आते ही बसरेहर में हड़कंप मच गया।